वियाग्रा का दूसरा फायदा हैरान कर देगा आपको!

Sunday, Oct 04, 2015 - 05:36 PM (IST)

वैस तो वियाग्रा का इस्तेमाल कामेच्छा बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन इसका एक और फायदा भी है, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते हैं। आप आज भी इस इस फायदे से अंजान हैं। 

डेली मेल के अनुसार, वियाग्रा से अब आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। चीन में एक रिसर्च में यह बात पाई गई है कि यह दवाई शरीर में चर्बी को कम करती हैं और कैलोरी बर्न करती है। 

हालांकि अभी यह शोध इंसानों पर नहीं चूहों पर ही किया गया है लेकिन अब इसका शोध इंसानों पर किया जा रहा है। पुरुषों को एक हफ्ते के लिए एक दिन में तीन बार वियाग्रा दी जाएगी और यह देखा जाएगा कि उनके शरीर में फैट पर इसका क्या असर पड़ रहा है। शरीर में चर्बी की मात्रा तब बढ़ती है जब हम कैलोरी बर्न करने से ज्यादा खाते हैं। 

शोधकर्ताओं ने पाया है कि शरीर को जब ठंडा तापमान मिलती है तो नुकसान पहुंचाने वाले फेट गर्मी पैदा करने वाले फैट में बदलने लगता है। इस प्रकिया को ब्राउनिंग कहते हैं। ब्राउनिंग की यही प्रक्रिया वियाग्रा खाने पर भी होती है इसीलिए यह वजन घटाने में मददगार है। 

 
Advertising