पहली रात के बाद हर लड़की के मन में आती है यही बात

Wednesday, Oct 21, 2015 - 02:33 PM (IST)

हर लड़की के मन में अपनी शादी को लेकर बहुत सारे सपने होते हैं। एक तरफ उनके मन में शादी को लेकर ढेर सारी तैयारियों का, रस्मों-रिवाजों का क्रेज होता है, वहीं उनके मन में नए घर में जाने की घबराहट भी होती है कि उसके साथ वहां कैसा व्यवहार होगा।

शादी के बाद पहली रात हर नए कपल के लिए बहुत ही खास होती है हालांकि लड़की के मन में इस रात को लेकर बहुत सारी उलझनें होती हैं लेकिन शादी की अगली सुबह लड़की के लिए एक नए जीवन में प्रवेश करने जैसी होती है। ऐसे में उसके मन में तरह-तरह के सवाल और संशय आते-जाते हैं हालांकि इन बातों को वे किसी से शेयर नहीं करती हैं।

1. शादी की अगली सुबह: लड़की के दिमाग में यह बात बड़ी गहराई से बैठी होती है कि उसे सुबह जल्दी उठना है। उसे काम की चिंता होती है कि उसे अगली सुबह काम कैसे करने हैं। हर लड़की चाहती है कि शादी की पहली सुबह वह ससुराल वालों की चहेती बन पाएगी या नहीं।

2.  नए घर और साथी को लेकर सोच: यह सोच भी शादी की अगली सुबह हर लड़की के मन में आती है कि उसका अपना लाइफ पार्टनर चुनने का  फैसला सही था या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह परिवार उसकी सोच के बिल्कुल परे है।

3. यह बहुत सामान्य सी बात हैः जब तक हमारा कोई काम होता नहीं है तो हमें लगता है कि उसे होने में कितनी देर हो रही है लेकिन जब वही काम हो जाता है तो हमें लगने लगता है कि सब कुछ कितनी जल्दी-जल्दी हो रहा है। शादी के बाद लड़कियों को भी कुछ ऐसा ही महसूस होता है।

4. कपड़ों को लेकर परेशानः यह समस्या तो लड़की के साथ ही होती है कि अगली सुबह वह कैसे कपड़े पहने। हर लड़की चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे। ऐसे में कपड़ों के चयन को लेकर ज्यादातर लड़कियां असमंजस की स्थिति में ही रहती हैं।

5. फेसबुक पर स्टेट्सः आज जबकि फिल्म देखने से लेकर खाने के मेन्यू तक को फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है ऐसे में लड़कियों को स्टेटस चेंज करना किसी जरूरी काम की तरह लगता है। ''गॉट इंगेज्ड'' और ''गॉड मैरिड'' का स्टेटस डालना भी एक महत्वपूर्ण काम बन जाता है।

6. शादी सपनों जैसी लगती हैः शादी के बाद जिन्दगी पूरी तरह बदल जाती है। ऐसे में हर लड़की को इस बात पर यकीन करना मुश्किल लगता है कि अब वह शादीशुदा है और एक नए परिवार की धुरी बन चुकी है।

 
Advertising