क्या अाप जानते हैं जॉइंट फेमिली के साथ रहने के फायदे (pics)

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2016 - 09:25 AM (IST)

जिस फैमिली में दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची और खूब सारे भाई-बहन होते है उसे जॉइंट फैमिली (संयुक्त परिवार) कहां जाता है। एेसी फैमिली की बुनियाद उनके बीच का प्यार है, जो सबको एस साथ जोड़ कर रखती है। इस में बूढ़ों से लेकर बच्चे कर अपना सुख-दुख एक साथ बाटते है। एेसी फैमिली में रहने से बच्चों को सबसे ज्यादा होता है। घर में अगर मां-बाप न हो तो एेसे में बच्चों को सभालने के लिए घर के अौर लोग भी होते हैं। एेसे में बच्चें भी कोर्इ भी गलत काम या राह पर नही जा सकते। अाजकल तो भारत के साथ ही दुसरे देशों में भी लोग संयुक्त परिवार में एक साथ रहने लगें हैं। अाज हम अापकों एेसी फैमिली में रहने वाले फायदों के बारे में बताएगें।

 

1. जॉइंट फैमिली में जहां एक ओर मजा-मस्‍ती होती है वहीं दूसरी ओर लड़ाई जगड़े भी आम होते हैं। जॉइंट फैमिली में सबसे ज्यादा मजा त्‍योहारों के समय आता है, जब घर के सभी बड़े से लेकर छोटे बच्चें सब इकठा होकर अांनद लेते है।

 

2. जॉइंट फैमिली में आपको सबका प्यार मिला है। एेसी फैमिली में सभी घर के सभी कामों में एक दुसरे की सलाह जरुर लेते है।

 

3. जॉइंट फैमिली में आपके बहुत सारे भाई बहन होते हैं जिसकी वजह से अगर आप अकेले रहना भी चाहेंगे तो नहीं रह पाएंगे, फिर चाहे आप अपने मां-बाप की एक ही औलाद क्यों ना हों।

 

4. अगर आप जॉइंट फैमिली में रहते हैं तो आपको खाने की कभी भी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि आपकी मम्मी को आपको अच्छा-अच्छा खाना खिलाएंगी ही, लेकिन अगर वो घर पर नहीं हुई तो आपको अपनी चाची और ताई के हाथ का भी खाना खाने को मिलेगा। 

 

5. जॉइंट फैमिली हम इस तरह के रिश्तों से बंधे होते हैं। इस लिए हमें ना चाह कर भी सबकी बात माननी ही पड़ेगी अौर हमे विश्वास भी करना पड़ेगा। 

 

6. जॉइंट फैमिली में होने का एक और फ़ायदा है छुट्टियां, जो कि पूरे परिवार के साथ हंसी ख़ुशी से गुज़रती हैं। बड़े अलग बच्चे अलग अपने अपने खेल में मस्त रहते हैं।

 

7. जॉइंट फैमिली में रहने से आपको साफ़ सफाई का भी बहुत ध्यान रखना पड़ता है। कभी कभी इससे काफी परेशानी भी होती है। लेकिन एक स्वस्थ जीवन के लिए यह बहुत जरुरी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News