Winter special dish: खजूर की चटनी

Wednesday, Jan 14, 2015 - 12:16 PM (IST)

सामग्री:
 
-100 ग्राम खजूर
-1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
-1/2 चम्मच भुना जीरा पावडर
-1/4 चम्मच काला नमक
 -नमक स्वादानुसार
 
विधि:
सबसे पहले खजूर की चटनी को बनाने के लिए सभी खजूर के बीच में से गुठली निकाल दें, फिर खजूर को धोकर इसमें एक कप पानी डाल दें। उसके बाद 2 घंटे के लिए खजूर को भिगो कर रख दें। उसके बाद खजूर को 5 मिनट के लिए ब्लेंडर में बारीक पीस लें। अब इसमें लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, काला और सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। लीजिए खजूर की चटनी तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

Advertising