हमलावरों ने कांग्रेस नेता को दी खौफनाक मौत, पहले किया कुल्हाडी से हमला, फिर चलाईं गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 12:24 AM (IST)

धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में कांग्रेस के एक नेता की शुक्रवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घटना तब घटी जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) एक स्थानीय ग्राम राजस्व कार्यालय के उद्घाटन के सिलसिले में एक दुकान पर गए थे। 

घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनियां) ओमप्रकाश ने बताया, ‘‘हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने मेहताब सिंह पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी रिकार्ड हो गई है।'' 

 हत्या में सात लोग शामिल
पुलिस के अनुसार सिंह पर सात लोगों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और जब वह गिर गए तो उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक जीवन में होने के कारण सिंह की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News