सरकारी गाड़ी में चल रहा था कपल का रोमांस, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा

Monday, Aug 22, 2016 - 05:48 PM (IST)

जयपुर:  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान सरकार की एक कार में सुनसान सड़क पर एक महिला और लड़का आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि जयपुर की एक सुनसान सड़क पर एक कार आकर खड़ी हुई। काफी देर तक कार के खड़ी रहने के बाद कुछ लोगों को शक हुआ फिर उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो एक महिला और पुरुष अंदर आपत्तिजनक हालात में थे। लोगों ने दोनों को गलत हरकतें करता देख वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वीडियों बनता देख कार में बैठे लड़के और लोगों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। इसी बीच वीडियो बना रहे लोगों ने फोन कर किसी को इसकी जानकारी भी थी। वायरल हो रहे इस वीडियों में लड़के को सरकारी अफसर बताया जा रहा है। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।  अलग-अलग जगह पर अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। लड़की अपने बचाव में कह रही है कि वो कुछ गलत नहीं कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस अब केस दर्ज कर मामलें की जांच में जुटी हुई है। 

 
Advertising