Rajasthan Election 2023 : शाह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निम्बाहेड़ा में किया रोड शो

Thursday, Nov 23, 2023 - 11:13 PM (IST)

चित्तौड़गढ़ः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। 

शाह ने निम्बाहेड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद्र कृपलानी के समर्थन में नगर में रोड शो किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी तरह असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा एवं प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी के समर्थन में बस्सी कस्बे में एक आमसभा को सम्बोधित किया। 

पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेंगू क्षेत्र का दौरा किया जहां उन्होंने जोगणिया माता मंदिर में दर्शन किए।

बताया जा रहा है कि इस दौरान समीपवर्ती भीलवाड़ जिले की मांडलगढ़ से भाजपा के बागी प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा, बेंगू में टिकट से वंचित रहे कमलेंद्र सिंह हाड़ा और भैरू सिंह चौहान तथा अन्य लोगों से उनकी मुलाकात हुई। 
 

Pardeep

Advertising