इंदिरा गांधी का विरोध करने पर इस महारानी को जाना पड़ा था जेल, अलग थी इनकी लाइफस्टाइल

Monday, May 23, 2016 - 12:38 PM (IST)

जयपुर: जयपुर के भूतपूर्व राजघराने की राजमाता गायत्री देवी का जिक्र देश की सबसे खूबसूरत महारानियों में होता है। वे काफी ताकतवर महारानी भी थीं। वॉग मैगजीन की ओर से कभी दुनिया की दस सुंदर महिलाओं में गिनी गई राजमाता गायत्री देवी का लाइफस्टाइल अपने आप में निराला था। गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। महारानी गायत्री देवी को इंदिरा गांधी का विरोध करने पर जेल जाना पड़ा था।

दरअसल 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का महारानी गायत्री देवी ने विरोध किया था। इसके बाद इंदिरा ने आयकर विभाग से राजघराने की आय और संपत्ति की जांच का आदेश दिया था। सेना की मदद से आयकर विभाग ने राजस्थान में उनके पैलेस में खुदाई की ताकि छुपा खजाना मिल जाए। तीन महीने बाद ये कार्य रोका गया। इसके लिए गायत्री देवी को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था। वे करीब 6 महीन जेल में रही थीं। इस बात का जिक्र गायत्री देवी ने अपनी आत्मकथा "अ प्रिंसेस रिमेंबर्स’ में किया था।
इस घटना को उस वक्त नैशनल ही नहीं इंटरनैशनल मीडिया ने भी कवर किया था।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंदिरा गांधी और महारानी गायत्री देवी बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ीं थीं और वे दोनों कुछ वक्त के लिए रविंद्र नाथ टैगोर के पथा भवन की स्टूडेंट भी रहीं। गायत्री देवी की शादी जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह (द्वितीय) से हुआ। वे मानसिंह की तीसरी पत्नी थीं। महारानी गायत्री देवी को बाद में राजमाता की उपाधि दी गई।


अलग था गायत्री देवी का लाइफस्टाइल
-उनके शौक लड़कों की तरह थे। गायत्री देवी को कार चलाने का बड़ा शौक था।

-उनका ड्रैसिंग सैंस सबसे अलग और खास था। शिकार की शौकीन गायत्री देवी को इसके अलावा पोलो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेलों में भी विशेष रूचि थी।

-फैशनेबल बेलबॉट्म्स, फ्रेंच शिफॉन की साड़ी गायत्री ने फैशन और ट्रैंड बनाया, साथ ही गायत्री देवी स्लैक्स पहनकर घुड़सवारी करती थीं।


राजनीतिक सफर
1962 में वे जयपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं और कुल दो लाख 46 हजार 516 वोटों में से एक लाख 92 हजार 909 वोट हासिल कर एक रिकॉर्ड कायम किया। गायत्री देवी का जयपुर में 29 जुलाई 2009 को जयपुर में निधन हुआ।
 

Advertising