राजस्थानः युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 12:57 AM (IST)

अजमेरः राजस्थान में अजमेर के पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम नांद में आज एक युवक ने घर पर रखी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार नांद गावं निवासी रामपाल (35) ने अज्ञात कारणों से बंदूक से गोली चला कर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। बंदूक चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्रवासी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। 

बंदूक की गोली चलने पर गम्भीर रूप से घायल युवक को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने तुरंत ही अजमेर के लिये रैफर कर दिया। अति गम्भीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे युवक को यहाँ के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News