Rajasthan: मामूली विवाद के बाद महिला की सरेआम गोली मारकर ह''त्या, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 08:39 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजस्थान के डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना का एक खौफनाक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चारा लेकर लौटी थी महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत से चारा लेकर घर लौटी थीं। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर उनके घर के सामने से गुजर रहा था। महिला ने उसे आवाज देकर रोका और अचानक लाठी लेकर उस पर हमला कर दिया।

झड़प के दौरान चली गोली
महिला और युवक के बीच हुई इस अचानक झड़प के दौरान, युवक ने अपना देसी कट्टा निकाला और गीता देवी पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर महिला की बेटी भी लकड़ी लेकर उसे बचाने दौड़ी, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा।

ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला को तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस हत्या के पीछे के असली कारणों और उनके बीच के पुराने विवाद की गहनता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News