अगस्टा वेस्टलैंड डील: कांग्रेस ने भाजपा से पूछा, वसुंधरा राजे के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं

Thursday, Apr 28, 2016 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली: VVIP हैलीकॉप्टर अगस्टा वेस्टलैंड डील मामले को लेकर जहां संसद में सियासी घमासान मचा है और इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में आज एक याचिका दायर की गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा शासित राज्यों के दो मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और रमन सिंह पर भी आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने सवाल किया कि मोदी सरकार ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। जबकि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान सरकार ने अगस्टा वेस्टलैंड हैलीकॉप्टर खरीद कर जनता के 1.14 करोड़ रुपए का नुक्सान किया था।

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने सवाल किया कि जब 2013 में यू.पी.ए. सरकार ने अगस्ता को ब्लैक लिस्ट कर दिया था, तो उसे इस लिस्ट से हटाया क्यों गया। वहीं कांग्रेस ने पी.एम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने गांधी परिवार के बारे में जानकारी लेने के लिए इटली के पी.एम. से डील की थी कि वे उनके दो नौसैनिकों को रिहा कर देंगे। 

बता दें कि राजस्थान सरकार ने वी.आई.पीज के लिए करीब 20 करोड़ की लागत में हैलीकॉप्टर खरीदा था। यह राजे सरकार के पिछले कार्यकाल का मलाल है, तब यह सौदा 2005 में हुआ था अब रक्षा मंत्रालय की जांच के घेरे में है। 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कैग की रिपोर्ट में इस सौदे को लेकर कई अनियमितताओं का जिक्र हुआ था।

गौरतलब है कि हाल में इटली की एक अदालत के फैसले में कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप है और अगस्ता वेस्टलैंड और इसकी मूल इतालवी फर्म फिनमेक्कानिका के शीर्ष अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है। मिलान की अदालत ने फिनमेक्कानिका के पूर्व सी.ई.ओ. जी ओरसी और अगस्ता वेस्टलैंड के पूर्व प्रमुख ब्रुनो स्पागनोलिनी को 12 वी.वी.आई.पी. हैलीकाप्टरों की भारत को बिक्री में भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजा है।

Advertising