दो पड़ोसनों ने आपस में कर ली शादी, अब आया सच सामने

Wednesday, Jul 06, 2016 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली: राजस्थान में लवस्टोरी का अनोखा मामला देखने को मिला जहां दो महिलाओं को आपस में प्यार हो गया इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। मामला शिवदासपुरा का है जहां 25 साल की सानिया और 22 साल की समता किराए के अलग-अलग मकान में रहती थीं। दोनों के पति बाहर रहते हैं, जो कई-कई दिन बाद आते थे। अकेलापन मिटाने दोनों एक-दूसरे से मिलने लगीं।  घंटो एक दूजे के साथ रहकर दुख-सुख साझा करतीं। इस बीच पता नहीं चला कि कब दोनों पड़ोसनों में प्यार हो गया। 
 
इसी बीच दोनों ने ऐसा फैसला लिया जिसकी न तो इजाजत हमारा समाज देता है न ही भारतीय कानून। दोनों ने इसी साल जनवरी में शादी कर ली। सानिया ने समता को मंगलसूत्र पहनाया। इसके अलावा कपड़े, नकदी व अन्य सामान भी दिया। हालांकि शादी की जानकारी दोनों ने ही अपने पति व परिवार वालों को नहीं दी। शादी के बाद ममता ने खुद के खर्च के लिए सानिया से 80 हजार रुपए ले लिए। बाद में पैसों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। 
 
जब सानिया ने समता से 80 हजार रुपए वापस मांगे तो दोनों में झगड़ा हो गया। 11 जून को ममता ने पैसे देने की बात कहकर सानिया को घर बुलाया और अपने पिता व भाइयों के साथ उसके साथ मारपीट की। अब सानिया ने ममता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
 
Advertising