PICS: सुहागरात के दिन दूल्हे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि दूल्हन गई सदमें में

Monday, Mar 14, 2016 - 11:00 AM (IST)

खैरथल: राजस्थान के अलवर जिले के पाटन गांव में एक दूल्हे ने अपनी सुहागरात के दिन ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सभी परिवार वाले सदमें में है। दरअसल, सुबह ही इस परिवार में एक नई-नवेली दूल्हन घर आई थी। शादी की रस्मों से घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अगले दिन सुबह इतनी भयानक होगी यह किसी ने नहीं सोचा था।  

सुहागरात में टीचर सुरेश जाटव अपनी दुल्हन पिंकी को यह कहकर बाहर निकल गया कि अभी आता हूं।  23 साल के जाटव घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रात 12.30 बजे घर से निकला सुरेश 3 बजे तक भी नहीं लौटा, तो दुल्हन ने जेठानी को यह बात बताई।

इसके बाद तलाश शुरू हुई। सुबह 6.30 बजे सुरेश का शव पटरी पर पड़ा मिला। सुसाइड के कारणों का फिलहाल अभी पता नहीं चला, लेकिन इस मौत से परिवार व गांव हैरान रह गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

सुरेश की मौत के समाचार के बाद पिंकी के घरवाले पाटन मेवान पहुंचे। इसके बाद सुरेश के घरवालों ने पिंकी को उसके परिजनों के साथ वापस भेजने और सुरेश की शादी में दिया गया सामान, नकदी, कार व शादी का खर्चा वधु पक्ष को वापस दिए जाने का निर्णय लिया।

Advertising