विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

Friday, Jul 24, 2020 - 12:43 PM (IST)

जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे विधायक शुक्रवार दोपहर को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे।
राजभवन सूत्रों ने बताया कि विधायकों को दोपहर साढ़े बारह बजे का समय दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने आएंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री गहलोत हफ्ते भर में तीन बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising