बेनीवाल ने सांसदों व विधायकों के फोन टैप करवाने का आरोप लगाया

Saturday, Jul 11, 2020 - 09:04 PM (IST)

जयपुर, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के समन्वयक व सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर सांसदों व विधायकों के फोन टैप करने का आरोप शनिवार को लगाया।
बेनीवाल ने ट्वीट किया,‘‘ जब से अशोक गहलोत सरकार आई है तब से हमारे व सांसदों तथा विधायकों के फोन टैप करवाये जा रहे हैं। जो संवैधानिक अधिकारों का हनन है और राजस्थान सरकार का यह कृत्य निंदनीय है।’’
इसके साथ ही बेनीवाल ने राज्य सरकार को गिराने के लिए विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के मामले को मनगंढ़त बताते हुए मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है।

उन्होंने इस बारे में भाजपा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को कहा कि भाजपा नेता राज्य में उनकी निर्वाचित सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि भाजपा नेताओं ने इस आरोप का खंडन किया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising