भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने नड्डा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया

Thursday, Jul 02, 2020 - 11:12 PM (IST)

जयपुर, दो जुलाई (भाषा) भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।
पार्टी के बयान के अनुसार पूनियां ने इस दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा द्वारा किए गए नवाचार, राजस्थान जनसंवाद रैलियों और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी नड्डा को दी।
पूनियां ने बताया कि भाजपा द्वारा एक जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश में विशेष कार्य अभियान चलाया गया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी विशेष सम्पर्क अभियान के जरिए प्रदेश के 3350 प्रबुद्ध नागरिकों को दी गई।
कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भी भाग लिया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising