प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में देशभर में किया ऐतिहासिक काम : सीपी जोशी

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 11:13 PM (IST)

जयपुरः भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस साल में देश भर में ऐतिहासिक काम किया है। वे यहां पार्टी कार्यालय में ‘लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं' की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्ष में देशभर में ऐतिहासिक कार्य किया। इसकी बदौलत आज जिस भी प्रांत, जिला या मंडल स्तर पर भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे वहां से एक ही आवाज आई ‘‘अबकी बार 400 पार''।' 

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी इस बार चार जून को अपने ध्येय वाक्य को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी ने सामूहिक प्रयास किए हैं। 

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा, जोश और जुनून के साथ काम करते हुए देशभर में अमिट छाप छोड़ी। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बदौलत देशभर में भाजपा संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News