जेठ ने भाभी से बनाए थे अवैध संबंध, फिर दोस्तों से रेप करवा खेत में गाड़ दिया

Friday, Jan 22, 2016 - 05:48 PM (IST)

उदयपुर: राजस्थान के साकदड़ा गांव में 9 महीने पहले लापता हुए दो बच्चों के मामले में पुलिस को जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। दरअसल, बच्चों को ऑपरेशन स्माइल के तहत खोजने पहुंची पुलिस को दोनों मिल तो गए, लेकिन वे 7 माह से जमीन में दफन थे। साथ में उनकी मां का कंकाल भी मिला। हकीकात सामने आने पर पुलिस ने लड़की के जेठ के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस जांच के मुताबिक कुंवारे जेठ फूलपुरी ने छोटे भाई की पत्नी पिंकी से अवैध संबंध बनाए थे। बाद में तीन साथियों के भी जबरन संबंध बनवा दिए। पिंकी ने मामला दर्ज कराने की धमकी दी तो 15 जून 2015 को फूलपुरी और 5 आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। साथ में दोनों बच्चे दुर्गेश (3) और मुकेश (13 दिन) को भी मारकर एक खेत में गाड़ दिया था।

 

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी फूल पुरी गोस्वामी मृतका का जेठ है, जो अवैध संबंध के चलते छोटे भाई की पत्नी पिंकी व उसके तीन साल के बेटे को जून 2014 में अपने साथ भगा कर जोधपुर ले गया था। इसके बाद वहां उसने अपने दोस्त मंगलाराम पटेल व ओमप्रकाश देवासी को भी दुष्कर्म करने के लिए पिंकी को इन दोनों के हवाले कर दिया। इस बीच पिंकी ने एक और बेटे को जन्म दिया।


मृतका इसका विरोध करती रही और पुलिस के सामने तीनों आरोपियों की काली करतूत का पर्दाफाश करने की धमकियां दे रही थीं। इसके चलते तीनों दोस्तों ने मिलकर अपने इस जघन्य वारदात में मामी देवी पत्नी रतनपुरी तथा मंगलाराम पटेल की पत्नी विद्या को भी शामिल कर लिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मौके पर ही शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के पति चंदन पुरी को सौंप दिए। 

Advertising