जैसलमेर: अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, 2 जवानों की मौत

Friday, Jan 29, 2016 - 04:02 PM (IST)

जैसलमेर: राजस्थान में जैसलमेर जिले से लगती पाकिस्तान की सीमा के निकट सीमा सुरक्षा बल की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेन्ज में आज फायरिंग अभ्यास के दौरान मोर्टार फटने से बल के दो जवानों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। 

बल के राजस्थान सीमान्त महानिरीक्षक बी.आर.मेघवाल ने बताया कि फायरिंग रेंज में जवानों द्वारा मोर्टार फायरिंग का अभ्यास किया जा रहा था कि अपराह्न एक बजे अचानक मोर्टार फटने से दो जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

उन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जैसलमेर एवं जोधपुर सेना के अस्पताल ले जाया गया है। बल ने घटना की जांच के आदेश दिये है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक जवान बल की 161 वीं वाहिनी के थे। गौरतलब हैं कि आगामी दो से सात फरवरी तक फील्ड फायरिंग रेन्ज में आयोजित ऑल इंडिया बी.एस.एफ वेपन फायरिंग शूटिंग प्रतियोगिता के तहत जवान अभ्यास कर रहे है। 

 

Advertising