मतगणना से ठीक पहले CM अशोक गहलोत का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से चुनाव जीतेगी
punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 11:19 PM (IST)
जयपुरः राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को फिर सत्तारूढ़ कांग्रेस की जीत का विश्वास जताया और कहा कि पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।
#WATCH | Jaipur; Rajasthan CM Ashok Gehlot says, "We came to the war room and spoke to the candidates. They will go to the counting centres... I spoke to them and they are excited and confident about winning. We will win and make a government with a clear majority." pic.twitter.com/xuqSRt3yY5
— ANI (@ANI) December 2, 2023
गहलोत ने शनिवार रात कांग्रेस के ‘वार रूम' के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीत रही है, स्पष्ट बहुमत मिलेगा।'' इससे पहले गहलोत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के उम्मीदवारों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बातचीत की।
#WATCH | PCC Chief Govind Singh Dotasra says, "...We are winning... We completely implemented our manifesto last time... So people have trust in our manifesto... Our schemes and good governance made people vote for us..." pic.twitter.com/B1JbUR0uvO
— ANI (@ANI) December 2, 2023
गहलोत ने कहा, ‘‘तमाम उम्मीदवारों से बातचीत की। सब में बहुत उत्साह है।'' डोटासरा ने भी कहा, ‘‘हम जीत रहे हैं। पूर्ण बहुमत आ रहा है।'' राजस्थान में 199 विधानसभा सीट पर हुए मतदान की गिनती रविवार को होगी।