खेत में गिरा उल्का पिंडा ,हुआ 35 फुट गहरा गड्ढा

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2016 - 06:18 PM (IST)

बीकानेर: राजस्थान में बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक खेत में उल्कापिंड गिरने से करीब 35 फुट गहरा गड्ढा हो गया लेकिन इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस वृत्त अधिकारी नसीमउल्ला ने आज बताया कि क्षेत्र के कल्याणसर गांव के पास देवासर के जंगल में एक एक किसान सतीश रात करीब ढाई बजे तेज आंधी के दौरान खेत में काम कर रहा था कि अचानक आकाश से घूमता हुआ आग का एक गोला आकर खेत में गिरा। किसान ने वहां जाकर देखा तो करीब 15 फुट चौड़ा और 35 फुट गहरा गड्ढा हो गया। 
 
उसने तुरंत पुलिस को इसकी इत्तिला दी। उन्होंने बताया कि उल्कापिंड गिरने से करीब 12 फुट गहराई तक 15 फुट का चौड़ा गड्ढा बन गया। 15 फुट के बाद करीब छह फुट चौड़ाई में गहरा गोल कुआ बन गया जिसकी गहराई करीब 35 फुट है। संयोग से उल्का पिंड मकान से दूर सूने स्थान पर रेत में गिरा अन्यथा अनहोनी हो सकती थी। नसीमउल्ला ने बताया कि वहां इतना बड़ा गड्डा देखकर भू अधिकारियों को बुलाया गया। भू वैज्ञानिक मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News