दूल्हे ने मां को चूमा, तो छलक उठे दुल्हन की आंखों से आंसू!(Pics)

Thursday, Jul 30, 2015 - 05:06 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान के शहर जयपुर में शादी का जश्न चल रहा है, तभी दूल्हे ने व्हील चेयर पर बैठी महिला को चूमना और उसके साथ डांस करना शुरू कर दिया। जश्न में सबकी निगाहे दूल्हे और व्हील चेयर पर बैठी उस महिला पर थी। दूल्हा महिला को चूमते हुए लगातार व्हील चेयर को डांस करने के अंदाज में घुमा रहा था। ये सब कुछ देख सभी भावविभोर हो गए और दुल्हन क्रिस्टीना की आंखों से भी आंसू छलक उठे।

दरअसल, दूल्हा लूक रिअल्ट जिस महिला को चूमते हुए उसे डांस करने के अंदाज में व्हील चेयर पर घूमा रहा था, वो उसकी मां थी, जो कि एक बीमारी एमयोट्रॉफिक लैटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित है। इस रोग के दौरान इंसान की मांसपेशियों को नियंत्रित करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे सांस लेना, बोलना, चलना और कुछ भी खाना मुश्किल हो जाता है। इस तकलीफ में एक मां बेटे की शादी के जश्न में शामिल हुई तो बेटे ने भी अपनी मां को चूमा और उसे डांस कराया, जिससे दुल्हन की आंखों से आंसू छलक उठे।

Advertising