19 साल पहले कचरे के ढेर में मिली अर्पिता बनी दुल्हन पढ़े, दर्दनाक दास्तां...

Monday, Jul 27, 2015 - 05:25 PM (IST)

खंडवा:  19 साल पहले कचरे के ढेर में मिली अर्पिता की हिंदू बाल सेवा सदन ने बड़ी खुशी से उसकी शादी कालूराम से की। हिंदू बाल सेवा सदन में अर्पिता (19) व कालूराम (28) निवासी नीमचूर राजस्थान की शादी हुई। शादी में आए लोगों ने अर्पिता को आशीर्वाद के साथ घर गृहस्थी का सामान भी दिया। सात फेरों की रस्म हुई। शादी में पुलिस अधीक्षक, मोघट टीआई सहित समाजसेवी व पदाधिकारी शामिल हुए। 

राजस्थान के नीमचूर गांव से बरात लेकर आए कालूराम मीणा ने कहा अर्पिता की सादगी भा गई थी। ठान लिया इसी से शादी करूंगा। भगवान से प्रार्थना की और उन्होंने मेरी विनती सुन ली। मैं उसे हमेशा खुश रखूंगा। अर्पिता की शादी में शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। अपनी बहन की शादी में आश्रम के बच्चे खूब नाचे। आर्केस्ट्रा की धुन व गीतों पर बच्चों ने जमकर ठुमके लगाए। 

Advertising