CNG Price Hike: दिल्ली-NCR के बाद अब जयपुर में भी सीएनजी के दाम बढ़े, जानें कितनी हुई कीमत

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:09 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दिल्ली-NCR के बाद गुलाबी नगरी के वाहन चालकों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। जयपुर में सीएनजी (CNG) गैस की कीमतों में 1.59 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टोरंट गैस कंपनी ने शहर में सीएनजी की दरों को तत्काल प्रभाव से महंगा कर दिया है।

अब क्या है नया भाव: बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब जयपुर में सीएनजी गैस 96 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिलेगी।

पहले क्या थी कीमत: इस बढ़ोतरी से पहले शहर में सीएनजी का भाव 94.42 रुपये प्रति किलो था।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली-NCR में CNG के दामों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों ने आम लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, खासकर उन लोगों की जो रोजाना CNG गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News