मिशन-2019 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकत्र्ता: सांपला

Tuesday, Dec 26, 2017 - 10:49 PM (IST)

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने आज पार्टी कार्यकत्र्ताओं से मिशन 2019 की तैयारियों में जुट जाने का आहृान किया। सांपला पंजाब में हुए निगम चुनाव में मिले परिणामों की समीक्षा करने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि निगम चुनावों में हुई हार से हमें निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत कांग्रेस मुक्त होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा अमृतसर के 85 वार्डों में भाजपा को 80 हजार वोट मिले हैं। भाजपा जनादेश स्वीकार करती है। हमें किसी हालात में उभरना है। हमें मिशन 2019 की तैयारियों के लिए सक्रिय रहना होगा। 

सांपला ने कहा कि निगम चुनाव जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि पटियाला में हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा और माननीय अदालत के निर्देश पर दोबारा हुए चुनाव में वह 600 मतों से विजयी घोषित हुए। उन्होंने कहा हमें 2019 के चुनाव में अक्रामक रुख अपनाना पड़ेगा। हम संयुक्त रूप से और बहादुरी से अगला चुनाव आसानी से जीत सकते हैं। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और 2019 में भी एक बार फिर हमें कोई सत्ता से दूर नहीं रख सकता और पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। 

सांपला ने कहा केंद्र सरकार की ओर से आगामी दिनों में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है। जिसमें आम आदमी को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अटल जी के समय कांग्रेस के नेताओं ने संसद में भाजपा का मजाक उड़ाया था और उसके पश्चात अटल जी की इच्छा थी कि बीजेपी की बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में हो। आज उनका स्वप्न साकार हुआ है। 

Advertising