असम का युवती से देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार

Tuesday, Apr 28, 2020 - 10:54 AM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत सिंह): असम की लड़की को नौकरी का झांसा देकर उससे देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है। लड़की को असम से लेकर पहले दिल्ली और फिर डेराबस्सी में कैद करके रखा गया था, और उससे देह व्यापार कराया जाता था। लॉकडाऊन के चलते लड़की मौका पाकर वहां से भाग निकली और पुलिस थाने में जाकर अपनी आपबीती सुनाई। ए,एस.आई. नरिंदर कुमार ने बताया कि युवती को शिनाख्त पर डेराबस्सी के सरस्वती विहार के एक फ्लैट पर छापा मारकर असम निवासी मौनी नामक महिला को काबू किया है। मौनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहांसे उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

 

मौका पाकर पुलिस के पास पहुंची
असम के गांव की रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की ने बताया कि मौनी नाम की महिला उसे और अन्य 4 लड़कियों को फरवरी में दिल्ली की एक कंपनी में काम करने के बहाने लेकर आई थी। दिल्ली पहुंचने पर उनको जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। दो हते बाद महिला उसे चंडीगढ़ ले आई, जहां कई दिनों तक उससे जबरन गलत काम करवाया गया। डेराबस्सी के लैट में बंदी बनाकर रखा गया। वहां से उसे भागने का मौका मिला और वह भागकर डेराबस्सी पुलिस के पास पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि उत महिला उससे और दूसरी लड़कियों से गलत काम करवा कर पैसे कमाने का काम करती है।

pooja verma

Advertising