हवन यज्ञ से प्राचीन ऐतिहासिक सती वृंदा देवी मंदिर में शुरू हुआ मेला

Monday, Nov 04, 2019 - 09:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर  (शास्त्री): सती वृंदा देवी मंदिर गुफा मोहल्ला कोट किशन चंद में प्राचीन ऐतिहासिक तुलसी-आंवला मेला, जोकि हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से लगभग शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक बड़ी आस्थापूर्वक चलता है, आज धार्मिक रीति अनुसार शुरू हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ मां सती वृंदा देवी जी के मंदिर परिसर में देव पूजनोपरांत हवन यज्ञ से हुआ। पूजन मुख्य मेहमान विधायक बावा हैनरी द्वारा करवाया गया। मंदिर प्रधान वरिंद्र कौशल ने आई हुई संगत का स्वागत किया और मंदिर से संबंधित समूह कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट मेहमान पधारे श्री विजय चोपड़ा का आयोजकों ने स्वागत किया। उन्होंने कमेटी द्वारा करवाए जा रहे धार्मिक और सेवा कार्यों की प्रशंसा की। मंदिर के प्राचीन इतिहास बारे जानकारी देते हुए चेयरमैन पूर्व पार्षद हरिपाल सोंधी ने बताया कि मेले में भजन गायकों द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया जाता है और विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए जाते हैं।

8 नवम्बर को तुलसी विवाह पर श्री राधा गोविंद धाम अर्बन एस्टेट-2 से भजन गायक अशोक शर्मा के परिवार वाले श्री शालिग्राम जी की बारात लेकर आएंगे। बारात का मंदिर में विधिवत स्वागत मिलनी की रस्म व संकीर्तन से होगा। बाद में विवाह की रस्में पूरी करवाई जाएंगी। इस दौरान विधायक बावा हैनरी ने कहा कि जहां धर्म/सेवा हो वहीं परमात्मा विद्यमान रहते हैं। अत: हमें अपने गुरुओं के दिखाए मार्ग को अपनाते हुए आने वाली पीढ़ी को भी सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एड. महिंद्र सचदेवा, ललित मित्तल, परीक्षित वधवा, शिव कुमार सचदेवा, मृदुल सोंधी, गुलशन शर्मा, महेश कालिया, प्रताप सोंधी, बलराम कपूर, जीवन शर्मा आदि ने सहयोग दिया। इस अवसर पर राजेश विज (महासचिव देवी तालाब मंदिर), कमल जैन, सुरेश गर्ग, राजीव कोहली, मुनीष गुप्ता, संजीव शर्मा, पविंद्र बहल, हैप्पी, तरुण जैरथ, वेद प्रकाश ग्रोवर, मुकेश कुमार, अश्विनी शर्मा, विक्रम कौशल, सतपाल गुलाटी, अशोक सहगल, वलैती राम अरोड़ा, जगजीवन शर्मा, राजू झंडेयां वाला, नरेन्द्र शर्मा, राकेश भल्ला, पार्षदपति कुलदीप भुल्लर, रमित दत्ता, अविनाश कपूर, प्रिंस सोंधी आदि उपस्थित थे।

Lata

Advertising