दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को आया हार्ट अटैक

Tuesday, May 12, 2020 - 04:50 PM (IST)

चंडीगढ़ : तीन बार के ओलिंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh Sr) पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैंं। दिग्‍गज हॉकी खिलाड़ी की हालत नाजुक हैं।  शुक्रवार की शाम को अचानक तबीयत खराब होने के बाद मोहाली के हॉस्पिटल में भर्ती बलबीर सिंह सीनियर को आज सुबह यानी मंगलवार को 9 बजे कार्डियक अरेस्‍ट आया. वह अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। 

 

इस 96 वर्षीय दिग्गज के नाती कबीर सिंह भोमिया ने उनकी हालत पर अपडेट देते हुए बताया,‘‘नाना जी को आज सुबह नौ बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अभी मेडिकल आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने बताया,‘‘डॉक्टर अगले 24 से 48 घंटों तक लगातार उनकी हालत पर नजर रखेंगे और इसके बाद ही उनकी हालत को लेकर आगे कोई बयान जारी किया जाएगा। उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है।’’

pooja verma

Advertising