पंजाब के राज्यपाल तख़्त श्री केसगढ़ साहिब पर हुए नतमसतक
punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब/(रमनजीत सिंह) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित आज तख़्त श्री केसगढ़ साहिब नतमस्तक हुए और गुरुवाणी कीर्तन भी श्रवण किया। राज्यपाल पुरोहित विरासत -ऐ -खालसा म्यूजिय़म भी गए जहाँ वह म्यूजिय़म के शानदार रख-रखाव से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के लंगर हाल में संगत में बैठ कर लंगर ग्रहण किया। तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में राज्यपाल को मैनेजर भगवंत सिंह, एस.जी.पी.सी मैंबर डा. दलजीत सिंह भिंडर, हैड ग्रंथी ज्ञानी परनाम सिंह, अतिरिक्त मैनेजर हरदेव सिंह की तरफ से सिरोपायो और तख़्त साहिब की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया गया।
श्री आनन्दपुर साहिब में अपनी पहली फेरी दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि उनके मन की बहुत समय से यह इच्छा थी कि ख़ालसे की जन्म स्थली श्री आनन्दपुर साहिब में जाकर तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के दर्शन किए जाएँ, आज यह इच्छा पूरी हुई है। उन्होने कहा कि हमने दशम पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का इतिहास पढ़ा है, आज इस स्थान पर आकर दर्शन करके और मिले मान सम्मान /प्यार से बेहद प्रभावित हुए हैं। राज्यय पाल ने कहा कि यह उनके जीवन में कभी न भूलने वाली फेरी है। उन्होंने कहा कि तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हो कर मन को बहुत सकून मिला है।
इसके बाद राज्यपाल विरासत -ऐ -खालसा पहुंचे जहाँ उन्होंने म्यूजिय़म का दौरा किया। राज्यपाल ने कहा कि 550 साला इतिहास और सिक्ख धर्म की अलग-अलग घटनाओं को जिस बख़ूबी के साथ इस जगह पर दिखाया गया है, उसका विशेष महत्व है। विरासत ए खालसा के शानदार और बेहतरीन रख-रखाव से बेहद प्रभावित हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह जगह एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विरासत ए खालसा की विजटर बुक पर अपने दौरे के अनुभव भी साझे किये। इस मौके राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम बालामुरगन, ए.डी.सी (एम) अमित तिवारी, डिप्टी कमिशनर रूपनगर सोनाली गिरी, एस.एस.पी विवेकशील सोनी, एस.डी.एम केशव गोयल, डी.एस.पी रमिन्दर सिंह काहलो, कार्यकारी इंजीनियर विरासत ए खालसा भुपिन्दर सिंह चाना भी उपस्थित थे।