Punjab के तीन मंत्री दिल्ली तलब, Cabinet में फेरबदल की चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 06:05 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब की सियासत में उस समय हलचल बढ़ गई, जब राज्य के तीन कैबिनेट मंत्रियों को अचानक दिल्ली बुलाया गया और उनकी Arvind Kejriwal के साथ बैठक हुई। बताया जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, हरदीप सिंह मुंडियां और मोहिंदर भगत तीनों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए। आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य संगठनात्मक चर्चा बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक का फोकस सिर्फ कैबिनेट फेरबदल नहीं बल्कि सरकार की परफॉर्मेंस रिव्यू और आगामी रणनीति तय करना भी हो सकता है। दिल्ली में हुई यह बैठक भविष्य की बड़ी रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा भी हो सकती है। क्या यह केवल समीक्षा बैठक थी या पंजाब में किसी बड़े बदलाव की भूमिका? आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पंजाब में कैबिनेट फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं तेज हैं। यहां तक कि एक दलित उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच मंगलवार सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, हरदीप सिंह मुंडियां और मोहिंदर भगत को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। इन तीनों मंत्रियों के साथ विधायक प्रो. बलजिंदर कौर भी दिल्ली में मौजूद थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News