बठिंडा के लड़के ने ली गैंगस्टर रॉकी को मारने की जिम्मेदारी

Sunday, May 01, 2016 - 01:23 AM (IST)

चंडीगढ़: हिमाचल के कस्बा सोलन में गोलियां मारकर हत्या किए गए फाजिल्का के गैंगस्टर रॉकी के कत्ल की जिम्मेदारी बठिंडा के एक लड़के ने लेते हुए अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड की है। 
 
जानकारी के अनुसार बठिंडा के एक नौजवान दीप संधू बठिंडा (दीप शूटर) ने रॉकी के कत्ल की तस्वीर व जिस गाड़ी में उसे मारा गया है और उसकी खून से भरी सीट की तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है और साथ लिखा है कि उन्होंने बदला ले लिया है। बताने योग्य है कि शनिवार सुबह रॉकी का कत्ल हुआ था। पुलिस की तरफ से शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।
 
Advertising