पंजाब केसरी ग्रुप पर GST रेड की सुखपाल खैहरा ने की निंदा, कहा-“मीडिया की स्वतंत्रता को निशाना बनाया गया”
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:46 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब केसरी के परिसर और प्रेस पर जीएसटी विभाग की रेड को लेकर कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने आम आदमी पार्टी सरकार को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है। खैहरा ने टवीट जारी करते हुए कहा है कि ''हम @INCIndia इस बात की कड़ी निंदा करते हैं कि @BhagwantMann सरकार द्वारा @punjabkesari मीडिया हाउस के परिसरों और होटल पर राजनीतिक रूप से प्रेरित और प्रतिशोधात्मक GST छापे डाले गए, जबकि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया है।
एक तरफ @BhagwantMann, @AamAadmiParty और @ArvindKejriwal पंजाब में निवेश करने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे @punjabkesari समूह के 110 करोड़ रुपये मूल्य के होटल को सील करने पर तुले हैं, जो पंजाब के लिए राजस्व उत्पन्न कर रहा है। ऐसे प्रतिशोधात्मक कदम @AamAadmiParty सरकार की तरफ से यह पुष्टि करते हैं कि @BhagwantMann ने पंजाब को एक #PoliceState में बदल दिया है।''
जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार अपने तानाशाही रवैये के चलते पंजाब केसरी पत्र समूह के परिसरों पर रेड कर प्रैस की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जोकि बिल्कुल उचित नहीं है। इसी के चलते आज एक बार फिर जी.एस.टी. विभाग ने पंजाब केसरी पत्र समूह के परिसरों पर रेड की है, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।

