Gippy Grewal और Jordan Sandhu की सुरक्षा हटाने पर बरसे सुखबीर, कहा-CM की मनमानी घातक साबित हो सकती है
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:58 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार द्वारा दो पंजाबी कलाकारों गिप्पी ग्रेवाल और जॉर्डन संधू की सुरक्षा हटाए जाने पर सुखबीर बादल ने जमकर निशाना साधा है। सुखबीर ने टवीट जारी कर कहा है कि ''मुझे यह रिपोर्टें मिली हैं कि मशहूर अभिनेता/सिंगर Gippy Grewal को सुरक्षा कवर हटा दिया गया है, इसके पीछे कारण यह है कि उन्होंने हाल ही में मेरे साथ बादल गांव में मुलाकात की थी।
रिपोर्टों के अनुसार, एक अन्य प्रसिद्ध कलाकार Jordan Sandhu का सुरक्षा कवर भी हटा दिया गया है। यह सभी को पता है कि ये मशहूर पंजाबी सिंगर्स और एक्टर्स गैंगस्टर्स और उगाही करने वालों से गंभीर खतरे में रहते हैं। इन कलाकारों को दी जा रही पुलिस सुरक्षा मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की मनमानी के कारण वापस ली जा रही है।
उन्होंने पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीखा। दिन-दहाड़े हुए Sidhu MooseWala के भयावह हत्या मामले की याद आज भी ताजा है।
मैं इस बदले की भावना की कड़ी निंदा करता हूँ। यदि किसी कलाकार को कोई हानि होती है, तो इसके लिए मुख्यमंत्री पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। मैं इस मुद्दे को माननीय पंजाब राज्यपाल के साथ भी उठाऊँगा।

