छतबीड़ के जंगलों में अज्ञात महिला की पेड़ पर लटकी मिली लाश

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 12:46 PM (IST)

जीरकपुर (कुलदीप) : छतबीड़ के जंगलों में एक अज्ञात महिला द्वारा पेड़ से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी। 

जीरकपुर पुलिस ने एंबुलैंस के लिए सेठी ढाबे पर फोन किया। घटना की जानकारी मिलते ही सेठी ढाबा के संचालक समाजसेवी सोनू सेठी एंबुलैंस के साथ पुलिस के साथ-साथ छतबीड़ के जंगलों में पहुंचे। पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को डेराबस्सी के सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News