Breaking: कैप्टन अमरिंदर को समन भेजने वाले ED अधिकारी पर सख्त Action, पढ़ें...

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 12:49 PM (IST)

जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जारी हुए समन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम कैप्टन को समन जारी करने वाले ED के अतिरिक्त डायरेक्टर रवि तिवारी का तबादला कर दिया है। रवि तिवारी जालंधर जोनल कार्यालय ED में तैनात हैं। ये कार्रवाई आखिर क्यों की गई  है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, तिवारी को चेन्नई ट्रांसफर कर दिया है।

बीजेपी का केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अधिकारी रवि तिवारी ने ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर को समन जारी किया था। BJP के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत दर्ज एक पुराने केस में  (ED) के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।

आपको बता दें कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुछ दिन पहले घुटनों के दर्द के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा उनका सफलतापूर्वक ऑप्रेशन किया गया। फिलहाल उनका स्वास्थ्य पहले ठीक है, लेकिन वह अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं हरियाणा के सीनियर बीजेपी नेता अनिल बिज भी अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे थे। पंजाब संगठन के महासचिव श्रीनिवासुलु ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा में अपनी स्थिति और पंजाब को लेकर पार्टी की समझ पर सवाल उठाए, उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई शुरू हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News