सिख संगठन ने बनाया पगड़ी बांधने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Monday, Apr 09, 2018 - 09:09 AM (IST)

न्यूयार्क(एजैंसियां): न्यूयार्क टाइम्स स्क्वायर में एक सिख संगठन ने पगड़ी दिवस मनाया और कुछ घंटों के भीतर ही हजारों पगड़ी बांधने का वल्र्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस दौरान सिख समुदाय के प्रति घृणा न करने के बारे में जागरूक किया। यह वार्षिक पगड़ी दिवस बैसाखी उत्सव के उपलक्ष्य में हर साल मनाया जाता है।

सिख संगठन के संस्थापक चनप्रीत सिंह ने बताया कि इस साल सिख संगठन ने टाइम्स स्क्वायर में पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। प्रतिभागियों ने यहां कुछ घंटों में ही 9000 पगडिय़ां बांधकर सबको चकित कर दिया है। 

गौरतलब है कि इस सिख संगठन ने 7 अप्रैल, 2018 को 8 घंटों में न्यूयार्क टाइम्स स्क्वायर में सबसे ज्यादा पगड़ी बांधने का गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र हासिल किया था। पगड़ी दिवस पर देशभर से सिख समुदाय के सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पर्यटक और अमरीकी भी रंग-बिरंगी पगडिय़ां बांधने के गवाह बने।

Vatika

Advertising