राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सिद्धू ने ट्वीट कर दी बधाई

Monday, Dec 11, 2017 - 08:48 PM (IST)

जालंधर: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत भाग्यशाली है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैे। सिद्धू ने हमारा देश युवा है और उन्हें राहुल गांधी की प्रेरणा की जरूरत है, युवा अपने आचरण, विचार प्रक्रिया और चरित्र के कारण राहुल गांधी को उगते सूरज के रूप में देखते हैं।

सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि जांचा परखा खरा खानदान है पंडित नेहरू ने इस देश को आजादी दी। इंदिरा जी, राजीव जी ने अपनी जान देश पर न्यौछावर की। सोनिया जी ने पीछे रहकर सरदार मनमोहन सिंह को सत्ता दी। और अब राहुल गांधी हिंदुस्तान को विश्वसनीयता देंगे किरदार देंगे भरोसा देंगे। 
 

Advertising