नूरमहल से 111 शिव भक्तों का पहला जत्था बर्फानी बाबा के दर्शनों के लिए रवाना

Saturday, Jul 06, 2019 - 10:40 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

नूरमहल (शर्मा): जय शिव शक्ति सेवा मंडल नूरमहल के प्रधान अशोक संधु के नेतृत्व में 111 शिव भक्तों का जत्था बर्फानी बाबा के दर्शन करने के लिए स्थानीय मंदिर श्री बाबा भूतनाथ से रवाना हुआ। मंडल चेयरमैन ओम प्रकाश कुंदी ने बताया कि मंडल की तरफ से आयोजित 13 निर्विघ्न यात्राओं उपरांत इस 14वीं यात्रा के लिए भी शिवभक्तों का अथाह प्यार और सहयोग प्राप्त हुआ है। 

उन्होंने कहा कि यह भगवान शिव की दया दृष्टि है कि प्रांत में हिंसक हालात के बावजूद भी शिव भक्तों के हौसले बुलंद हैं और हर कीमत पर शिव भोले के दर्शनों के लिए हमेशा उतावले रहते हैं।

मंडल विशेष सचिव बबीता संधु ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और पारिवारिक माहौल प्रदान करने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है।  पंडित पवन पराशर ने मंत्रोच्चारण कर बसों को हरी झंडी दिखाई। 

इस मौके मंडल के जनरल सचिव शरनजीत बिल्ला, कोषाध्यक्ष राम मूर्ति, प्रैस सचिव अनिल शर्मा, पी.आर.ओ. अमन कुमार की तरफ से यात्रियों के खानपान की व्यवस्था की गई है। 

Niyati Bhandari

Advertising