अमरनाथ यात्रियों के लिए पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्गों पर पड़ते सभी टोल फ्री

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 12:22 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

नंगल, रूपनगर  (राजवीर, कैलाश): शिव सेना पंजाब के प्रयासों से बाबा अमरनाथ की यात्रा को जाने वाले यात्रियों के लिए पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्गों पर पड़ते सभी टोल फ्री कर दिए गए हैं। शिव सेना पंजाब के प्रमुख संजीव घनौली ने बताया कि इस संबंध में बकायदा टोल प्लाजा अथॉरिटी ने देर शाम एक पत्र जारी कर उन्हें अवगत करवाया है। ज्ञात रहे कि पिछले काफी दिनों से शिव सेना पंजाब सरकार व प्रशासन पर दबाव बना रही थी कि बाबा बर्फानी की यात्रा को जाने वाले यात्रियों की गाडिय़ों के लिए टोल फ्री किया जाए। प्रशासन द्वारा इस मामले को हल्के में लेने के बाद शिव सेना ने संघर्ष की चेतावनी दी, जिसके बाद आज शाम को शिव सेना पंजाब को पत्र जारी कर टोल प्लाजा अथॉरिटी ने अमरनाथ यात्रियों को राहत दी है।

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

संपर्क का कोई साधन नहीं
जम्मू पहुंचने वाले देश के अन्य राज्यों के मोबाइल सिम लखनपुर पार करते ही नहीं चलते हैं। यही कारण है कि जम्मू पहुंचते ही लोग अपने घरों से संपर्क करने के लिए इधर-उधर पी.सी.ओ. ढूंढते फिर रहे हैं। सरकार ने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की जिससे कि ये लोग अपने घरों में संपर्क कर सकें। हालांकि यात्री निवास के अंदर यात्रियों को 1 महीने के लिए प्रीपेड सिम जारी किए जा रहे हैं जोकि यात्रा अवधि के दौरान ही चलते हैं। लेकिन इसे पाने के लिए उन्हें बेस कैम्प में प्रवेश करना पड़ेगा। 

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

जम्मू दर्शन को नहीं मिल रही गति
पर्यटन विभाग ने अमरनाथ यात्रा आने वाले यात्रियों को जम्मू दर्शन के लिए एक अलग से एस.आर.टी.सी. बस की व्यवस्था की है लेकिन बहुत कम संख्या में श्रद्धालु जम्मू दर्शन के लिए इच्छुक दिखाई दे रहे हैं क्योंकि जम्मू में पहुंचने वाले गैर-पंजीकृत यात्री पंजीकरण की आपाधापी में लगे हुए हैं जिससे उन्हें जम्मू घूमने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है। गत वर्ष भी यात्रियों का बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया था जिसके चलते बार्डर टूर के लिए केवल एक बस ही गई थी और उसके बाद यात्रियों के लिए शुरू की गई बस सेवा बंद कर दी गई थी।

PunjabKesari Shri Amarnath yatra


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News