श्री अभिजय चोपड़ा ने बाबा बर्फानी के दर्शनों को जा रहे भक्तों को शुभकामनाएं देकर किया रवाना

Monday, Jul 01, 2019 - 11:18 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (सुनील): कैलाश सेवा दल जी.टी. रोड जालंधर की ओर से अरहंत जैन की देखरेख में अमरनाथ यात्रा हेतु एक बस को रवाना किया गया। इस दौरान पंजाब केसरी पत्र समूह के डायरैक्टर श्री अभिजय चोपड़ा ने बाबा बर्फानी के दर्शनों हेतु जा रहे भक्तों को शुभकामनाएं दीं। दल की ओर से श्री अभिजय चोपड़ा को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम पं. आशा राम शर्मा द्वारा विधिपूर्वक पूजन किया गया। इस मौके पर रणधीर शर्मा, महिन्द्र गोयल, मधु जैन, अंकुर मैनी, मनिक गुप्ता, अरहंत जैन, शैलेन्द्र जैन, मनू पठानिया (धर्म प्रेमी) आदि मौजूद थे। 

इस शुभ अवसर पर श्री अभिजय चोपड़ा ने कहा कि दल पिछले 20 वर्षों से जो कार्य कर रहा है वह अति-सराहनीय है। इस दौरान मट्टू शर्मा, राजीव जैन, यश पहलवान, मोहन लाल टांक, अजय पठानिया आदि उपस्थित थे। होटल विवेक इंटरनैशनल के जुगल किशोर सेठ द्वारा बर्फानी भक्तों के लिए ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। 

Niyati Bhandari

Advertising