Punjab: शमशानघाट में हैरान करने वाली घटना, फूटा लोगों का गुस्सा, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:51 PM (IST)

खरड़ (अमरदीप): छज्जू माजरा रोड के पास कैप्टन कंवलजीत सिंह पार्क, गांव मुंडी खरड़ स्थित श्मशान घाट में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने उस स्थान से, जहां शव रखा जाता है, लोहे की ग्रिल चोरी कर ली। इसके अलावा एक अन्य भट्ठी की ग्रिल तोड़ने की भी कोशिश की गई।

इतना ही नहीं, सरकारी पानी की मोटर की तारें भी 5वीं बार चोरी कर ली गई हैं, जिससे क्षेत्र में रोष और चिंता का माहौल है। इस संबंध में वार्ड नंबर 15 की काउंसलर मेहर कौर और समाजसेवी नेता धनवंत सिंह छिंदा ने बताया कि इलाके में बार-बार हो रही चोरियों से लोगों में गंभीर चिंता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट जैसे संवेदनशील और पवित्र स्थान भी अब सुरक्षित नहीं रहे, जो बेहद दुखद बात है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News