15 मई: शनि को करें खुश, मिटेंगे सभी दुख

Tuesday, May 01, 2018 - 07:40 AM (IST)

जालंधर (पांडे): श्री शनि सुखधाम रायपुर रसूलपुर में 15 मई को शनि जन्म महोत्सव मनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि उक्त दिन गोचर दोष-शनिमहादशा, साढ़ेसाती दोष जैसे कष्टों को सुख में बदलने का शुभ मुहूर्त है। 


उन्होंने कहा कि शास्त्रों के मुताबिक शनि सहस्रनाम से शनि महाराज की शिला का अभिषेक करने से आखंड सुख, लक्ष्मी अनुकम्पा की प्राप्ति होती है।  इस बार शनि जन्म महोत्सव मंगलवार को है। शिलाभिषेक प्रात: 9 से 2 बजे तक तथा सुन्दरकांड के पाठ के साथ हवन यज्ञ सायं 3 से 5 बजे तक होगा।


तदोपरान्त आरती महाभोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मई को सायं 6 बजे जन्म महोत्सव केक काटा जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं तथा इसके लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने बच्चों का जन्मदिवस मनाते हैं उसी तरह हमें शनि महाराज का जन्मदिवस मनाना चाहिए। इससे भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कष्ट स्वयं ही खत्म होते चले जाते हैं। जीवन सुखी हो जाता है। 

Niyati Bhandari

Advertising