शनि सुशधाम मंदिर रायपुर रसूलपुर में शनि अमावस्या समारोह आज

Saturday, Mar 17, 2018 - 10:02 AM (IST)

जालंधर, (पांडे): श्री शनि सुखधाम रायपुर रसूलपुर पठानकोट रोड में शनि अमावस्या समारोह बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस बारे में मंदिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि इस बार 17 मार्च को मनाए जा रहे शनि अमावस्या पर प्रात: 9 से 12 बजे तक विष्णु पितृ दोष निवारण पूजन पूरे शास्त्र विधि अनुसार करवाया जाएगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक हनुमंत काल-कालसर्प दोष पूजन होगा।


 इसके अलावा 3 से 5 बजे तक सुन्दरकांड का पाठ श्री मानसा परिषद (रजि.) के अरविन्द पराशर पठानकोट वालों द्वारा किया जाएगा। इसके उपरान्त दूध, दही, मक्खन, शहद, चीनी इत्यादि से शनि शिला का अभिषेक किया जाएगा। यज्ञ पूजन के बाद शनि महाराज की महाआरती सायं 6 बजे होगी। 


श्री वधवा ने बताया कि उक्त दिवस पर मंदिर में नवग्रह स्थापित किया जाना है। शनि देवता न्यायिक देवता हैं। इनका तिरष्कार करने से वह क्रोधित हो जाते हैं। शास्त्रों में वॢणत है कि दिन-त्यौहार देवता के साथ मनाने से मानव जीवन में आने वाली बाधाएं स्वयं ही कम हो जाती हैं। इस दौरान शनि महाराज का प्रसाद लंगर के रूप में वितरित किया जाएगा।  

वार्षिक मेला आज
जालंधर, 16 मार्च (स.ह.): जै बाबा सिद्ध बली जी का वाॢषक मेला 17 मार्च को गांव खुरला किंगरा में मनाया जा रहा है।

Punjab Kesari

Advertising