शनि सुखधाम में शनि अमावस्या की तैयारियां जोरों पर

Wednesday, May 01, 2019 - 11:04 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (स.ह.): पठानकोट रोड पर गांव रायपुर-रसूलपुर में स्थित शनि सुखधाम में 4 मई को आयोजित होने वाले शनि अमावस्या महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। धाम के संस्थापक मुरली मनोहर ने बताया कि महोत्सव के दौरान सुबह 10 से 12 बजे तक अमरीका से आई डा. मंजू चड्ढा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करेंगी।  इस दौरान पं. दिनेश शास्त्री व पं. बृजेश की टीम 10 ब्राह्मणों के साथ शास्त्रानुसार कालसर्प दोष का पूजन करेंगे।

मुरली मनोहर ने कहा कि शनिवार के दिन अमावस्या का विशेष महत्व है और इस दिन शनि पूजन से कष्टों का निवारण होता है तथा शनि देव की कृपा से पारिवारिक जीवन मंगलमयी रहता है और कारोबार में वृद्धि होती है। इस दिन किए जाने वाले पूजन से जातकों की कुंडली में चल रही शनि की साढ़ेसती और शनि के ढैया के दौरान मिलने वाले कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। शनि अमावस्या के दिन शनि धाम में व्यापार वृद्धि व परिवार शांति हेतु यज्ञ भी करवाया जाएगा।

Sunglasses के इस अनोखे उपाय से करें शनिदेव को खुश (VIDEO)

 

इस दौरान शाम 4 से 6 बजे तक संकीर्तन होगा जिसमें रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन-9 के विजेता किरणजीत शनि भजनों से भक्तों को निहाल करेंगी। इसके पश्चात शनिदेव की शिला का दूध, दही, मक्खन, शहद व चीनी से अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान विशेष पुष्पाभिषेक होगा। शनि सुखधाम में हर शनिवार शाम साढ़े 5 बजे वैदिक मंत्रों के साथ हवन व दशरथ स्तोत्र के साथ शनि शिलाभिषेक होता है। 

शनिवार का ये टोटका शनि की बुरी नज़र से बचाएगा ! (VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising