BJP का प्रदर्शन: CM आवास के बाहर पुलिस-नेताओं में धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए कई सीनियर नेता
punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 04:46 PM (IST)
पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटे भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी तेज रही, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत कई नेताओं को मौके से हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का आरोप था कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और अपराधियों का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें जबरन रोका गया। रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि सरकार बाहरी हस्तक्षेप के सहारे प्रदेश चला रही है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के हित में हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे। नेताओं ने यह भी दावा किया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्यभर में विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
