चंडीगढ़ : सैक्टर-30बी और धनास कच्ची कॉलोनी 'अफेक्टेड पॉकेट घोषित'

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 01:55 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन ने धनास कच्ची कॉलोनी और सैक्टर-30बी के पूरे ज्योग्राफिकल एरिया को अफेक्टेड पॉकेट घोषित कर दिया है। इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मंदीप सिंह बराड़ की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। 

इन आदेशों के साथ ही इन दोनों एरिया में प्रशासन द्वारा नए नियम लागू होंगे। बता दें कि इन दोनों एरिया में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने यहाँ के पूरे एरिया को सील कर दिया था। ताकि यहां पर वायरस को आगे फैलने से रोका जा सके। जिसके चलते ही यह आदेश जारी किए गए हैं।

एक्शन प्लान भी तैयार :
इन नए आदेशों के साथ ही प्रशासन ने यहां के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके अंदर पूरे एरिया में आने-जाने के लिए सिर्फ एक सिंगल एंट्री, एग्जिट होगी, ताकि बिना परमिशन कोई भी इस एरिया में एंटर ना हो सके। इससे पहले सलाहकार ने आदेश दिए थे कि सभी अफेक्टेड पॉकेट में सभी डिपार्टमेंट के साथ विचार-विमर्श के बाद ही एक्सक्लूसिव सीलिंग प्लान पर काम किया जाना चाहिए।  

PunjabKesari

जिसके बाद ही प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इन आदेशों के तहत अफेक्टेड एरिया में स्थानीय लोगों की मूवमेंट को पूरी तरह से रोक दिया गया है। साथ ही एरिया को सील करने के लिए उचित पुलिस फोर्स तैनात की जाती है। जिसके लिए जरूरी नाके लगाए जाते हैं। इन पॉकेट में आवश्यक चीजें प्रदान न करने वाले विज़िटर्स की एंट्री पूरी तरह से बैन होगी। 

अधिकृत आवश्यक चीजें प्रदान करने वाले वैण्डरों को सेफ्टी के साथ ही आने की परमिशन दी जाएगी। जिसमें मास्क, दस्ताने व पीपीई किट पहननी अनिवार्य होगी।  डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज की तरफ से सभी घरों के लोगों की स्क्रीनिंग के लिए उचित टीमें तैनात की जाएगी। सभी कर्मचारियों को जरूरी स्क्रीनिंग व थर्मल स्कैनिंग के लिए डिवाइस के साथ ही सुरक्षा के लिए पीपीई किट भी प्रदान की जाएगी। 

मैडिसिन की भी होगी व्यवस्था :
अफेक्टेड पॉकेट में एग्जिट के साथ बनाए गए मोबाइल क्लीनिक में उचित डिवाइस के साथ ही मैडिसिन की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर हॉस्पिटल के स्टाफ को एरिया में स्क्रीनिंग करने के लिए आने-जाने के लिए उचित एंबुलेंस की व्यवस्था भी करनी होगी। यहां के सभी एरिया को पूरी तरह से सैनिटाइजर  किया जाएगा व यहाँ से कलेक्ट किए जाने वाले वैस्ट को हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा तय नियमों के तहत ही डिस्पोज़ ऑफ किया जाएगा। 

नगर निगम कमिश्नर को यह सुनिश्चित करना होगा कि यहां पर सैनिटाइज के लिए लगाई गयी टीम को पूरी तरह से सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाएं जाएं। साथ ही सभी घरों के गेट्स व दूर को टीम द्वारा पूरी तरह से सैनिटाइजर किया जाएगा। 

इसके अलावा राशन, मिल्क, ग्रॉसरी, फल, सब्जी व दवाईयों की सप्लाई नगर निगम और डायरेक्टर फ़ूड एंड सिविल सप्लाइज की तरफ से सुनिश्चित की जाएंगी। आवश्यक चीजें लेन वाले ट्रॉली व व्हीकल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News