भाजपा प्रवक्ता RP Singh ने की पंजाब केसरी पर GST विभाग की कार्रवाई की निंदा, बोले- लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगी...
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:14 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब केसरी पर राज्य GST विभाग की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कार्रवाई की निंदा की है।
उन्होंने लिखा कि ''पंजाब सरकार लगातार मीडिया की आवाज को दबाने के लिए निम्नस्तरीय और दमनकारी कार्रवाइयां कर रही है। इसी क्रम में आज एक बार फिर बदले की भावना से प्रेरित होकर पंजाब केसरी समूह पर जीएसटी की रेड की गई है। सरकार की यह कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है। आम आदमी पार्टी की सरकार को मीडिया को दबाने की इस नीति से तत्काल परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगी। हम इस कार्रवाई का कड़ी निन्दा करते है।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
