पंजाब पुलिस के मनदीप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

Monday, Sep 24, 2018 - 12:28 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : रोइंग प्रतियोगिता के 1000 मीटर इवैंट के मुकाबले में पंजाब पुलिस के मंदीप सिंह ने 3:40:14 सैकेंड में पूरा कर 18वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 

सुखना लेक पर खेले जा रहे मुकाबले में सी.आर.पी.एफ. के रंजीत सिंह ने 3:40:17 सैकेड में पूरा कर रजत पदक तथा आई.टी.बी.पी.के संदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एंव विभिन्न राज्य पुलिस बलों की कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं। 

रोबिन मंगर और रोहित की जोड़ी ने जीता स्वर्ण :
मैंस डबल में आई.टी.बी.पी. के रोबिन मंगर व रोहित कुमार की जोड़ी ने 1000 मीटर की दूरी 3:45:75 सैकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। इसके साथ सी.आर.पी.एफ.के राजिंद्र सिंह व तरसेम की जोड़ी ने 3:56:38 सैकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान व पंजाब पुलिस के बलविंद्र सिंह व गुरकवल सिंह ने मिलकर कांस्य हासिल किया। 

फोर पैयर इवैंट :
पुरुषों के फोर पैयर के 1000 मीटर इवैंट में पंजाब पुलिस के जगमीत सिंह, सुखदीप सिंह, मंजीत सिंह व गुरजीत सिंह की जोड़ी ने 3:13:30 सैकेंड में स्वर्ण पदक हासिल किया। एस.एस.बी.के अंकित सिंह, कुलदीप, विश्वजीत व गुरुदेव की जोड़ी ने रजत पदक तथा सी.आर.पी.एफ.के गुरमेज सिंह, रविंद्रजीत सिंह,र वि कुमार व एस.सिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। 

Priyanka rana

Advertising