Ludhiana में पिता ने ही अपनी सगी बेटी से किया बलात्कार, घर में ही पार की शर्म की सारी हदें...

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:45 AM (IST)

लुधियाना, (राज): समाज को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाकर रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद इलाके में भारी रोष और दहशत का माहौल है। पीड़िता की शिकायत पर थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी पिता राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में आपबीती सुनाते हुए बताया कि घटना 8 फरवरी की रात की है। उस वक्त वह घर में अपने पिता के साथ अकेली थी। पीड़िता के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के बीच उसका पिता राकेश कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर उसके कमरे में दाखिल हुआ। शराब के नशे में अंधे हो चुके पिता ने अपनी ही बेटी को देखकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता उसे जबरन घसीटते हुए कमरे से बाहर हॉल में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनने वाला वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा और ऐसे जघन्य अपराधों को लेकर विभाग सख्त है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News