पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा PGI में भर्ती!

Friday, Aug 30, 2019 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत) : शिरोमणि अकाली दल टकसाली के प्रधान व खंडूर साहिब के पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को पी.जी.आई. में भर्ती कराए जाने की खबरें सामने आ रही हैं पर इनमें कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि ब्रह्मपुरा पी.जी.आई. में अपने चैकअप के लिए गए थे। 

इस बारे में जानकारी देते हुए रणजीत ब्रह्मपुरा के पुत्र व खंडूर साहिब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने बताया कि अखबारों में छपी रणजीत ब्रह्मपुरा की पी.जी.आई. में भर्ती होने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है और ब्रह्मपुरा स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि वह पी.जी.आई. अपना चैकअप करवाने गए थे। 

Priyanka rana

Advertising